एक दूजे के हुए दीपिका और अतनु

रांची- अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज पद्मश्री दीपिका कुमारी और कोलकाता के तीरंदाज़ अतनु दास मंगलवार को प्रणय सूत्र में बंध गये। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दीपिका और अतनु दास की शादी समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित वृंदावन वैंक्वेट हॉल में आयोजित विवाह समारोह में वर- वधु को शादी की बधाई और सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पद्मश्री अशोक भगत, डीजीपी एमवी राव सहित कई सांसद, विधायक और गणमान्य लोगों ने दीपिका और अतनु की शादी समारोह में पहुंच कर वर-वधू को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *