रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। शनिवार झारखण्ड में 480 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें रांची से 95, बोकारो से 23, देवघर से 9, धनबाद से 42, जमशेदपुर से 89, गढ़वा से 22, गिरोडीह से 1, गोड्डा से 3, गुमला से 3, हजारीबाग से 29, जामताड़ा से 8, खूंटी से 30, कोडरमा से 3, लातेहार से 13, पाकुड़ से 9, पलामू से 38, रामगढ़ से 18, सहिबगंज से 1, सराईकेला से 12, सिमडेगा से 9, चाईबासा से 29 कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना की कुल संख्या 22672 हो गयी हैं।