रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। पहले के अपेक्षा कम संक्रमित मिल रहे हैं, रफ़्तार कम हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है। झारखंड में रविवार को 65 नये कोरोना संक्रमितों मरीज मिले हैं। इनमें रांची से 02, रामगढ़ से 02, खूंटी से 01, जमशेदपुर से 13, देवघर से 11, गोड्डा से 07, गुमला से 07, बोकारो से 07, गिरीडीह से 06, हजारीबाग से 04, चाईबासा से 02, कोडरमा से 02 और लोहरदगा से 01 मरीज मिला है। अब झारखंड में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 2092 हो गया। जिसमें 675 एक्टिव केस है, 1406 संक्रमित कोरोना मुक्त होकर घर जा चुके हैं एवं 11 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
वहीं शनिवार को 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें रांची से 01, रामगढ़ से 02, हजारीबाग से 01, गिरीडीह से 04, गढ़वा से 02, कोडरमा से 05, जमशेदपुर से 23, चाईबासा से 2, सिमडेगा से 17, गुमला से 01 मरीज मिला था।