रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। पहले के अपेक्षा कम संक्रमित मिल रहे हैं, रफ़्तार कम हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है। सोमवार को सूबे में 42 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें रांची से 02, खूँटी से 03, हजारीबाग से 03, देवघर से 11, सिमडेगा से 07, गिरीडीह से 07, जमशेदपुर से 05, चतरा से 02, पलामू से 01 और धनबाद से 01 मरीज शमिल हैं। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 2140 हो गयी। राज्य में अभी 660 एक्टिव केस हैं, 1469 लोग कोरोना मुक्त होकर घर जा चुके हैं एवं 11 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
वहीं रविवार को 65 नये कोरोना संक्रमितों मरीज मिले थे। इनमें रांची से 02, रामगढ़ से 02, खूंटी से 01, जमशेदपुर से 13, देवघर से 11, गोड्डा से 07, गुमला से 07, बोकारो से 07, गिरीडीह से 06, हजारीबाग से 04, चाईबासा से 02, कोडरमा से 02 और लोहरदगा से 01 मरीज मिले थे।