रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। राज्य में आज अभी तक 626 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें खूंटी से 31, रांची से 267, हजारीबाग से 20, कोडरमा से 2, रामगढ़ से 13, बोकारो से 12, धनबाद से 7, जामताड़ा से 3, देवघर से 35, गोड्डा से 14, साहिबगंज से 5, जमशेदपुर से 95, सरायकेला से 28, सिमडेगा से 6, चाईबासा से 2, गढ़वा से 9,, गुमला से 5, लातेहार से 35, लोहरदगा से 7 और पलामू से 30 संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15756 हो गयी है। वहीं आज 680 लोग ठीक होकर घर गये। राज्य में अभी 9017 सक्रिय मामले हैं, 6594 लोग ठीक हो चुके हैं और 145 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।