रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। झारखण्ड में आज अभी तक 978 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें लोहरदगा से 02, खूंटी से 27, रांची से 141, बोकारो से 71, हजारीबाग से 27, धनबाद से 06, जामताड़ा से 04, देवघर से 35, दुमका से 26, गोड्डा से 339, पाकुड़ से 33, सहिबगंज से 25, जमशेदपुर से 72, सरायकेला से 09, चाईबासा से 34, सिमडेगा से 17, गढ़वा से 16, गिरीडीह से 7, गुमला से 12, कोडरमा से 06, लातेहार से 14, पलामू से 51 और चतरा से 04 संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15048 हो गई है। वहीं आज 584 लोग ठीक होकर घर गये और सात को मौत हो गई। अभी राज्य में 9086 सक्रिय मामले हैं, 5826 लोग ठीक हो चुके हैं और 136 की मौत हो चुकी है।