सुप्रीम कोर्ट का भी कहना है कि एक्टर की मौत का सच सामने आना चाहिए। इसलिए CBI ही सुशांत केस की जांच करेगी। सुशांत सिंह सुसाइड केस में गई दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने भिड़ गई है। बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही थीं, लेकिन बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बेटे के मौत के केस की सीबीआई जांच की मांग की और इसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से भी मांग की थी कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
दोनों राज्यों की पुलिस पर कई आरोप भी लगे हैं, रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा है कि बिहार पुलिस को कानूनी तौर पर इस केस की जांच नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिहार में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर किया जा सकता है। उन्हें सीबीआई को केस ट्रांसफर करने का भी कानूनी अधिकार नहीं है।
उधर सुशांत के पिता के वकील ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने बिहार के आईपीएस अफसर विनय तिवारी के कोरेंटिन किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं साथ हीं उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस सबूतों को मिटा कर दोषियों को बचाना चाहती है।