झारखंड में कोरोना 14 हजार के पार

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। झारखण्ड में आज अभी तक 399 कोरोना मिले हैं, जिसमें हजारीबाग से 10, खूंटी से 28, रांची से 68, बोकारो से 8, चतरा से 1, धनबाद से 53, गिरीडीह से 3, दुमका से 22, गोड्डा से 44, पाकुड़ से 25, जमशेदपुर से 53, सरायकेला से 12, गढ़वा से 14, गुमला से 1, कोडरमा से 17, लातेहार से 20, लोहरदगा से 4, सिमडेगा से 7 और चाईबासा से 9 संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14070 हो गयी है। वहीं आज 383 संक्रमित ठीक होकर घर गए। अभी राज्य में 8742 सक्रिय मामले हैं, 5199 लोग ठीक हो चुके हैं और 129 मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *