यूपीएससी 2019 का रिज़ल्ट जारी, हज़ारीबाग़ डीएसपी के पुत्र भी हुए सफल

रांची- यूपीएससी 2019 का रिज़ल्ट जारी हो गया है। प्रदीप सिंह ने टॉप किया है, वहीं जतिन किशोर ने दूसरा और प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है, यूपी की विशाखा यादव ने छठा स्थान प्राप्त कर लड़कियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

झारखंड के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रवि जैन ने 9वां रैंक हासिल किया है, दीपांकर चौधरी को 42वां रैंक मिला है, वहीं हजारीबाग के डीएसपी कमल किशोर के पुत्र प्रियांक किशोर ने यूपीएससी में 61वां रैंक प्राप्त किया है।

रांची के अनुपमा सिंह ने 90वां स्थान प्राप्त किया है

वहीं रांची की डॉ आकांक्षा खलखो प्रथम प्रयास में ही 467वां रैंक प्राप्त की हैं वहीं गोड्डा के कुमार सत्यम ने 696वां रैंक हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *