झारखंड कोरोना@618

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। झारखण्ड में आज अभी तक 618 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें खूंटी से 92, रांची से 130, रामगढ़ से 54, हजारीबाग से 90, बोकारो से 8, धनबाद से 4, देवघर से 9, जामताड़ा से 41, साहेबगंज से 34, जमशेदपुर से 43, चाईबासा से 25, पाकुड़ से 12, सरायकेला से 13, गुमला से 23, लातेहार से 31, लोहरदगा से 1 और पलामू से 8 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 13500 हो गयी है। वहीं आज 112 लोग स्वस्थ होकर घर गये और 3 की मौत हो गयी। अभी राज्य में 8581 सक्रिय मामले हैं, 4794 लोग ठीक हो चुके हैं और 125 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *