शुक्रवार को झारखंड से मिले 961 संक्रमित, 1214 ठीक हुए और 15 की मौत

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। शुक्रवार को झारखण्ड में 961 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें रांची से 197, बोकारो से 75, चतरा से 15, देवघर से 26, धनबाद से 45, दुमका से 12, जमशेदपुर से 201, गढ़वा से 37, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 16, गुमला से 20, हजारीबाग से 16, जामताड़ा से 6, खूंटी से 21, कोडरमा से 15, लातेहार से 11, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 29, रामगढ़ से 95, सहिबगंज से 9, सरायकेला से 21, सिमडेगा से 11, चाईबासा से 66 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 59040 हो गयी है। राज्य में अभी 15180 सक्रिय मामले हैं, 43328 लोग ठीक हो चुके हैं और 532 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *