रांची- झारखंड विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की जीत हुई। वहीं इस उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने जीत हाशिल की।
वहीं दुमका से मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन ने जीत दर्ज की।
जानकारी के अनुसार बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने लगभग 15 हजार मतों से जीत दर्ज कर जीत का परचम लहराया तो वहीं जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने लगभग छह हजार से ऊपर मतों से जीत दर्ज की।