सावधान- शनिवार को मिले 145 संक्रमित

रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। करोना की आँख मिचौनी जारी है, किसी दिन कम तो किसी दिन ज़्यादा। झारखंड में कोरोना का कहर बढ़ता हीं जा रहा है।  झारखण्ड में आज अभी तक 145 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 15, रामगढ़ से 10, हजारीबाग से 2, बोकारो से 6, चतरा से 12, देवघर से 2, धनबाद से 5, दुमका से 1, जमशेदपुर से 13, गढ़वा से 21, गिरीडीह से 6, गोड्डा से 1, गुमला से 8, जामताड़ा से 2, कोडरमा से 13, लातेहार से 3, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 3, पलामू से 7, साहिबगंज से 4, सराईकेला से 4, सिमडेगा से 1, चाईबासा से 1 संक्रमित मिले हैं। अब सूबे कुल संख्या 3663 हो चुका है।वहीं आज 32 संक्रमित ठीक होकर घर गये। अब राज्य में 1383 सक्रिय केस है, 2256 लोग ठीक हो चुके हैं और 24 की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *