झारखंड में फिर कोरोना ब्लास्ट, अबतक 156

रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। करोना की आँख मिचौनी जारी है, किसी दिन कम तो किसी दिन ज़्यादा। झारखंड में कोरोना का कहर बढ़ता हीं जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में 156 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें रांची 25, रामगढ़ 2, लातेहार 2, चतरा से 14, धनबाद 8, दुमका 1, पूर्वी सिंहभूम 21, गढ़वा 8, गिरीडीह 3, गोड्डा 1, हजारीबाग 13, कोडरमा 5, लोहरदगा 14, पाकुड़ 17, पलामू 3, साहेबगंज 5, पश्चिमी सिंहभूम से 14 संक्रमित मिलें हैं। अब सूबे में कोरोना का कुल आंकड़ा 3518 हो गया है। वहीं आज 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में 1271 सक्रिय मामले हैं, 2224 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 23 की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *