बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक।

रांची- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेरमो से कांग्रेस पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया। राजेंद्र सिंह गुड़गाँव के फ़ोर्टिस अस्पताल में इलाजरत थे। श्री सिंह के निधन की खबर सुनकर राहुल गांधी ने ट्विट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ, दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।

राजेंद्र सिंह के निधन से पूरे झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर है। राजेंद्र बाबू एक सुलभ और शालीन व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उनके इस मिलनसार छवि के करण हीं बेरमो विधानसभा की जनता उन्हें अपना अभिभावक मानती थी। बेरमोवासी कहते है कि राजेंद्र बाबू विधायक रहे या ना रहें सबके सुख दुःख में खड़े रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *