नहीं रहे बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया…हेमन्त सोरेन

रांची- बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन ही गया। राजेंद्र बाबू विगत कई दिनों से गुड़गाँव के फ़ोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्विट कर बेरमो विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निधन की खबर से मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *