सावधान! बढ़ता जा रहा कोरोना संकट, 14 नए मामले सामने आये।

रांची– झारखंड में एक बार फिर कोरोना संकट गहराते जा रहा है। लगातार कोरोना के ग्राफ़ में इजाफा होते जा रहा है।झारखंड में रविवार को 14 नये कोरोना मरीजों मिले है। ये आंकड़े शाम छः बजे तक के हैं। अब झारखंड में संक्रमितों का कुल आँकड़ा 364 हो गया है। इसमें जमशेदपुर से 4, कोडरमा से 2, गढ़वा से 3, हजारीबाग से 4 और बुंडू से 1 मरीज मिले हैं.

जमशेदपुर से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों में 3 बारीडीह के और 1 सिदगोड़ा के रहने वाले है। सभी को होम क्‍वारंटाइन में रखा गया था, जिसमें 2 लोग कोलकाता से लौटे थे और एक व्यक्ति बिहार से आये थे। वहीं चौथा व्यक्ति रांची से जमशेदपुर गया था। सभी मरीज़ों को टीएमएच में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *