विधानसभा चुनाव में भाजपा की फोकस संताल पर

झारखंड में दिसंबर तक वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और नई सरकार का गठन होना है। सूत्रों की माने तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक चुनावी घोषणा की उम्मीद है। भाजपा ने संताल से अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री का संताल यात्रा इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, वे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगे हैं, तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं को भी संगठित कर सक्रिय कर रहे हैं।

झामुमो के गढ़ संताल के  शिकारीपाड़ा से की गई शुरूआत जहां से झामुमो लगातार जीतता रहा है। मुख्यमंत्री ने सरकार की गांव-गांव स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना की शुरूआत यहीं से की। दूसरी ओर अभिनंदन समारोह के बहाने से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का संदेश भी दे दिया।

भाजपा की नजरें संताल पर टिकी हुई है और कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र के तीन सीटों में दो पर कब्जा जमाने के बाद उत्साहित हैं। विधानसभा में कुल 18 सीटें इस क्षेत्र से आती हैं। बात अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा केवल सात सीटों पर कब्जा कर पाई थी। भाजपा ने इस बार अपना लक्ष्य इससे ज्यादा सीट हासिल करने का रखा है। इसलिए पार्टी स्तर पर संताल के ऊपर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *