मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन की सरकार का कैबिनेट विस्तार आज हो गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के पांच और कांग्रेस के दो विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। जहां, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से हाजी हुसैन अंसारी, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथलेश ठाकुर हैं। वहीं, कांग्रेस से बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।  

झारखंड में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी भी एक पद रिक्त हैं। आपको बता दें कि पूर्व में रघुवर सरकार के कार्यकाल में भी मंत्री का एक पद खाली रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *