मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएँ

रांची- आज पर्यावरण दिवस है। सम्पूर्ण विश्व में प्रकृति की सुरक्षा व संरक्षण के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह हर साल 5 जून को पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी मनाया जाता है।इस साल पर्यावरण दिवस का थीम celebrate biodiversity रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर झारखंडवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल, जंगल और ज़मीन ही झारखंड की पहचान है। इसलिए प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा कर ही हम सम्पूर्ण विकास को परिभाषित कर सकते है। इसलिए हम सबको संकल्प के साथ एक-एक पेड़ ज़रूर लगना चाहिये। पेड़ पौधे रहेंगे तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

मनुष्य बदलते समय के साथ बिना सोचे समझे प्रकृति का दोहन करते आ रहा है। और अब हम सबको इसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा हालात में पर्यावरण की रक्षा करना पूरे विश्व के लिए एक समस्या बन गया है। पर्यावरण के दुष्प्रभाव से लाखों प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए प्रकृति और पर्यावरण की करना अतिआवश्यक हो गया है, पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की ज़िम्मेवारी है। जैव विविधता का संरक्षण और प्रबंधन अनिवार्य है। इसे संरक्षित करने के बाद हीं हम सब सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, और अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *