रांची- सूबे में कोरोना दिनोंदिन मजबूत होते जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को झारखंड में कुल 79 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें रामगढ़ से 07, रांची से 01, जमशेदपुर से 01, धनबाद से 01, सिमडेगा से 30, कोडरमा से 01, गुमला से 01, गढ़वा से 06, हजारीबाग से 24, पलामू से 01, लातेहार से 06 नये मामले प्रकाश में आयें हैं। आज का 79 का आँकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 922 हो गयी। इसमें 505 केस एक्टिव है, 410 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं तथा सात संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
गौरतलब है कि झारखंड में गुरुवार को कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें हजारीबाग से 04, कोडरमा से 13, गुमला से 03, गढ़वा से 10, सिमडेगा से 09, खूंटी से 03, पूर्वी सिंहभूम से 01, लातेहार से 01, रांची से 01 तथा पलामू से 01 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलें थे।