झारखंड में कोरोना एक हजार के पार@1028

रांची- झारखंड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार झारखंड में कुल 90 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।अब झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1028 हो गया। मरीजों में रामगढ़ से 21, सिमडेगा से 34, चाईबासा से 5, जमशेदपुर से 8, रांची से 3, हजारीबाग से 3, सरायकेला से 1,लातेहार से 2, गुमला से 10,खुंटी से 1 और पलामू से 2 संक्रमित मरीज मिले। जिसने 548 ऐक्टिव केस हैं वहीं 473 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और सात संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

वहीं शुक्रवार को झारखंड में कुल 79 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें रामगढ़ से 07, रांची से 01, जमशेदपुर से 01, धनबाद से 01, सिमडेगा से 30, कोडरमा से 01, गुमला से 01, गढ़वा से 06, हजारीबाग से 24, पलामू से 01, लातेहार से 06 नये मामले प्रकाश में आयें थे। अब झारखंड में कोरोना एक हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। राज्य में कोरोना अपना विकराल रूप धारण करता जा रहा है। इसलिए सावधान रहें, सतर्क रहें। घर में रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *