रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट, सोमवार को भी कोरोना का रफ़्तार 700 के पास पहुंच गया। झारखण्ड में आज अभी तक 686 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 231, बोकारो से 3, चतरा से 12, धनबाद से 3, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 8, गढ़वा से 12, गिरीडीह से 82, गोड्डा से 2, गुमला से 9, हजारीबाग से 65, जामताड़ा से 4, खूंटी से 5, कोडरमा से 42, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 17, पलामू से 121, रामगढ़ से 3, सराईकेला से 5, सिमडेगा से 47, पश्चिमी सिंहभूम से 8, राज्य में कुल आंकड़े 9563 हुए। अभी झारखण्ड में 5485 सक्रिय मामले हैं, 3984 लोग ठीक हो चुके हैं और 94 लोगों की मौत हो चुकी है।