रांची में राहत, झारखण्ड@226

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। झारखण्ड में बुधवार को अभी तक 226 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची से 27, खूंटी से 4, रामगढ़ से 14, हजारीबाग से 2, धनबाद से 10, गिरीडीह से 3, जामताड़ा से 2, देवघर से 1, दुमका से 1, पाकुड़ से 10, जमशेदपुर से 40, सरायकेला से 1, चाईबासा से 18, लोहरदगा से 10, लातेहार से 3, गुमला से 7, गढ़वा से 7, पलामू से 34 और चतरा से 32 संक्रमित मिले हैं। सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 9894 हो गयी हैं। वहीं 77 लोग आज ठीक होकर घर गये एवं पांच संक्रमितों की मौत हो गयी। अभी राज्य में 5734 सक्रिय मामले हैं, 4061 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 99 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *