झारखंड में कोरोना विस्फोट, शनिवार को मिले 72 नये मामलों के साथ झारखंड 594.

रांची- अब झारखंड में कोरोना क्रूर होते जा रहा है, कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है। कोरोना धीरे-धीरे बृहद रूप लेता जा रहा है। शनिवार को कोरोना का रफ़्तार रुका नहीं। राज्य में शनिवार को झारखंड सात जिलों से कुल 72 मरीज मिले हैं। यह अब तक का एक दिन में मिलने वाले मरीज़ों का सर्वाधिक मामला है। जिसमें जमशेदपुर से 43, धनबाद से 13, हजारीबाग से 04, सिमडेगा से 04, पलामू से 01, गुमला से 01, गढवा से 02 और खूँटी से 02, और साहिबगंज व पाकुड़ से 1-1 कोरोना +ve मरीज मिले हैं। आज सामने आये 41 मरीज़ों के साथ झारखंड में कोरोना +ve केशों की कुल संख्या 594 हो गयी है।

पू्र्वी सिंहभूम जिले में शनिवार काे 43 कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आये। सभी प्रवासी श्रमिक हैं और अलग-अलग राज्यों से जमशेदपुर पहुंचे थे। झारखंड आने के बाद इन्हें स्वाब सैंपल लेने के बाद क्वारैंटाइन किया गया था, और दाे लाेग अपने घर मानगाे के दाईगुट्टू और जुगसलाई पुरानी बस्ती में होम क्वारैंटाइन थे। डीसी ने इसकी पुष्टि की है। एमजीएम से जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सभी काे टीएमएच के काेविड हाॅस्पिटल में भर्ती करा दिया है। दाईगुट्टू और जुगसलाई पुरानी बस्ती में मिले दाेनाे कोरोना पाॅजिटिव मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र काे कंटेनमेंट जाेन घाेषित कर इलाके सील कर दिया गया है। इसलिए ये कहना ग़लत नहीं होगा कि अब हमें अधिक सतर्कता बरतने कि जरुरत है। यदि अब नही चेते तो पछताना पड़ सकता है। सरकार बार-बार अपील कर रही है की आप अनावश्यक अपने घर से बाहर ना निकले, इसलिए सरकारी निर्देशों का पालन करें और अपनी और अपनो के सुरक्षा का ख़याल रखें और दुआ करे की ईश्वर कोरोना पीड़ित मरीज़ों और झारखंड को महफूज रखें। इसी में हम सबकी भलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *