झारखंड में कोरोना एक हजार के पार@1103

रांची- झारखंड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को झारखंड में कुल 73 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले।अब झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1103 हो गया है।
 आज राज्य में 73 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।जिसमें पूर्वी सिंहभूम से 07, हजारीबाग से 03, लोहरदगा से 11, रामगढ़ से 06, सराईकेला से 01, पश्चिमी सिंहभूम से 01, जामताड़ा से 08, धनबाद से 07, खूंटी से 01, गुमला से 04, लातेहार से 03, बोकारो से 01, रांची से 02, गढ़वा से 03, सिमडेगा से 13, कोडरमा से 02 कोरोना +ve मरीज मिले हैं।इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1103 हो गया। जिसमें 606 एक्टिव मामले हैं, 490 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं एवं 7 संक्रमित मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी है।

गौरतलब है कि शनिवार को झारखंड में कुल 90 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें रामगढ़ से 21, सिमडेगा से 34, चाईबासा से 5, जमशेदपुर से 8, रांची से 3, हजारीबाग से 3, सरायकेला से 1,लातेहार से 2, गुमला से 10,खुंटी से 1 और पलामू से 2 संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं 63 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने भी गये थे। राहत की बात ये है कि नये मरीज मिलने के साथ-साथ पुराने मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर भी जा रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *