रांची- झारखंड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को झारखंड में कुल 44 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।अब झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1074 हो गया।
रविवार को शाम तक राज्य में 44 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें लोहरदगा से 11, जमशेदपुर से 7, गढ़वा से 3, धनबाद से 7, सिमडेगा से 13, कोडरमा से 2, रिम्स से 1 मरीज शामिल हैं. अब तक राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1074 हो चुका है।
गौरतलब है कि शनिवार को झारखंड में कुल 90 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें रामगढ़ से 21, सिमडेगा से 34, चाईबासा से 5, जमशेदपुर से 8, रांची से 3, हजारीबाग से 3, सरायकेला से 1,लातेहार से 2, गुमला से 10,खुंटी से 1 और पलामू से 2 संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं 63 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने भी गये थे। राहत की बात ये है कि नये मरीज मिलने के साथ-साथ पुराने मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर भी जा रहें हैं।