रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। राज्य में गुरुवार को अभी तक 371 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची से 71, बोकारो से 81, देवघर से 6, धनबाद से 4, दुमका से 4, जमशेदपुर से 22, सरायकेला से 3,गढ़वा से 4, गिरीडीह से 42, गोड्डा से 3, गुमला से 4, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 2, खूंटी से 3, कोडरमा से 6, लातेहार से 3, लोहरदगा से 3, पाकुड़ से 1, पलामू से 10, रामगढ़ से 9, साहेबगंज से 7, सिमडेगा से 26 और चाईबासा से 50 संक्रमित मिले हैं। सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 10399 हो गया है। अभी 6120 सक्रिय मामले हैं, 4176 लोग ठीक हो चुके हैं और 103 लोगों की मौत हो चुकी है।