रांची- झारखंड के लिए सोमवार का दिन शनिवार के अपेक्षाकृत थोड़ा राहत भरा रहा। रविवार को राज्य में 30 कोरोना का संक्रमित मरीज मिले। इसमें 02 नये मामलों की पुष्टि देर रात धनबाद से हुई। कोरोना का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। सोमवार को कोरोना के रफ़्तार में थोड़ी कमी आयी है, पर रुका नहीं है। इसके साथ हीं राज्य में कोरोना का आंकड़ा 666 हो गया है। धनबाद से 2, जमशेदपुर से 9, हजारीबाग से 5, कोडरमा से 4, रांची से 2, गढ़वा से 2, लोहरदगा से 2, सिमडेगा से 2, गुमला से 1 और झरिया से 1 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसने 360 केस अक्टिव है जबकि 296 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है और 5 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी है।
अब झारखंड सरकार ने भी lockdown में ढील देने का अलान कर दिया है। अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए कोई इजाज़त लेने की आवश्यकता नहीं है। अब गैर जरुरी वस्तुओं को छोड़ लगभग सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान नियमित खुलेंगे। इसका मतलब क़तई ये नहीं है की ख़तरा खत्म हो गया है, बल्कि और बढ़ गया है। अब हमें कोरोना के साथ जीना सिखना होगा और अपनी और अपनो की सुरक्षा के लिये सतर्क रहना होगा। हम सब की हिफ़ाज़त के लिये राज्य सरकार बार-बार अपील कर रही है की आप अनावश्यक अपने घर से बाहर ना निकले, अपने घरों में रहे सुरक्षि रहें। इसलिए सरकारी निर्देशों का पालन करें और अपनी और अपनो के सुरक्षा का ख़याल रखें और दुआ करे की ईश्वर कोरोना पीड़ित मरीज़ों और झारखंड को महफूज रखें। इसी में हम सबकी भलाई है।