कोरोना से झारखंड में मरने वालों की संख्या चार हुई सिर्फ़ चार दिन में 100 नए कोरोना +ve मरीज मिले
रांची- झारखंड में भी लगातार कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का मिलना लगातार जारी है। राज्य में लगातार कोरोना के ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 22 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। कोडरमा से 11, सिमडेगा से 4, जमशेदपुर से 3 और 2 रांची से मिला। राज्य में अब कोरोना संक्रमण मरीजो की संख्या 350 हो गई है। सुखद बात ये है कि मरीज लगातार स्वस्थ भी हो रहें हैं। सरकार लगातार कोरोना से लड़ने का प्रयास कर रही है जिसका असर भी दिख रहा है। अब मामले दुगना होने का समय 12 दिन से भी ज्यादा हो गया है। इसलिए आप घर में रहें, स्वस्थ रहें।