Fem India के 50 प्रभावशाली व्यक्तित्व के सर्वे में 12वें स्थान पर हेमंत सोरेन!

इस सर्वे में देश के प्रभावशाली लोगों की सूची में अंतिम रूप से कुल 50 लोगों को जगह दी गई है।

रांची- Fem India मैगज़ीन और Asia Post के 50 प्रभावशाली व्यक्तियों के सर्वे में हेमंत सोरेन 12 वें नम्बर पर है।वर्ष 2020 के सर्वे में झारखंड के मुख्यमंत्री को पूरे भारत वर्ष में 12वे स्थान पर आना मायने रखता है। गया है। झारखंड के लिए ये खबर बहुत हीं सुखद और मतवपूर्ण है। हेमंत सोरेन ने महज़ पाँच महीने के अपने कार्यकाल में ये छाप छोड़ी है। इस सर्वे में शीर्ष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम है। प्रधानमंत्री मोदी के महत्वपूर्ण फैसलों व नेतृत्व का लोहा पुरा देश मानता है। ख़ास बात यह हाई कि सीएम हेमंत सोरेन से ज़्यादा अनुभवी मुख्यमंत्री गण भी इस सर्वे में हेमंत सोरेन से निचले पायदान पर हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हमेशा चर्चा में रहने वाले राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं हेमंत सोरेन से कई दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को भी पछाड़ दिया है। fem India/Asia post ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 13वां व राहुल गांधी को 21वां स्थान दिया है।

इस सर्वे में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, हेल्थ मंत्री डा. हर्षवर्धन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और योग गुरु एवं पतंजलि समूह के मुखिया बाबा रामदेव को भी हेमंत सोरेन से पीछे रखा गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य्नाथ को दूसरे और देश के गृहमंत्री अमित शाह को तीसरे स्थान, मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को चौथा स्थान, उद्योगपति मुकेश अंबानी को पाँचवाँ स्थान, केरल के सीएम पी. विजयन को छठा स्थान, आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रविशंकर को सातवां, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आठवां, देश के एनएसए अजीत डोभाल को नौवां व ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को दसवें स्थान पर रखा गया है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा 11वें स्थान पर और झारखंड के सीएम 12वें स्थान पर है।

सर्वे में राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अध्यात्म, चिकित्सा और विज्ञान, पत्रकारिता, समाजसेवा, सहकारिता, उद्योग एवं व्यापार, कला, अभिनय आदि से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *