सीएम को डीसी ने सौंपा पांच लाख का चेक

रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपए का चेक सौंपा। कोरोना संक्रमण से निपटने के निमित्त रांची जिला प्रशासन के इच्छुक कर्मियों द्वारा एक दिन का वेतन कुल 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन रांची द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना की एवं उपायुक्त रांची सहित जिला प्रशासन के सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *