अमित सिन्हा AISM के झारखंड सह प्रभारी मनोनीत

अमित सिन्हा को AISM का “झारखंड सह प्रभारी” बनाया गया
नई दिल्ली- पत्रकारहित में अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपावली मनोहर के द्वारा अमित सिन्हा को झारखंड का “सह प्रभारी” बनाया गया है.बताते चलें कि अमित सिन्हा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं.उनके सह प्रभारी बनाये जाने के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा जल्द ही की जाएगी.
फिलहाल एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने इस बात की जानकारी दी है कि अमित सिन्हा को उनके साथ झारखंड का सह प्रभारी बनाया जाने पर राष्ट्रीय सचिव पीके बाजपेयी ने भी सहमति प्रदान कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *