जमशेदपुर में भूकंप के झटके, 4.7 मापी गयी तीव्रता

रांची- झारखंड के जमशेदपुर शहर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। लोगों ने धरती कांपने को महसूस किया। भूकंप का आभाष होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गये। कुछ देर के लिए लोग भयभीत दिखे। भूकंप का रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 मापी गयी। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है।

भूकंप का एहसास होते ही घरों बाहर भागे लोग
झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर में शुक्रवार को प्रातः क़रीब सात बजे के आस-पास लोगों को धरती डोलने का एहसास हुआ। धरती कापने का एहसास होते ही लोग अपने घरों से निकले कर बाहर भागे और अपने सगे सम्बंधियों और जानने वालों को फोन कर जानकारी देते दिखे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 4.7 थी। इस भूकंप से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं मिली है।

दिल्ली में भी आया था भूकंप
गौरतलब है कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाक़े में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश में कोविड-19 को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच सबसे पहले दिल्ली में भूकंप आया था। देश अभी कोरोना संकट से जूझ रहा है और इस बीच प्रकृति का एक और प्रकोप भूकम्प आने भी शुरू हो गये। लगता है प्रकृति नाराज हैं, हमें अपने दिनचर्या को बदल कर संयमित और सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *