झारखंड में कोरोना 800 के पार

रांची- सूबे में कोरोना दिनोंदिन मजबूत होते जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार झारखंड में को कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें हजारीबाग से 04, कोडरमा से 13, गुमला से 03, गढ़वा से 10, सिमडेगा से 09, खूंटी से 03, पूर्वी सिंहभूम से 01, लातेहार से 01, रांची से 01 तथा पलामू से 01 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलें है। आज सामने आये संक्रमितों के साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 829 हो गया।

आज झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, कोकर निवासी एक व्यक्ति को छत से गिरने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मरीज की स्थिति नाज़ुक होने पर उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। कोरोना जाँच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो चुकी है। अब हमें ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि प्रवासी श्रमिकों के झारखंड लौटने के बाद से संक्रमितों की बाढ़ सी आ गयी है, इससे पूर्व संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही थी। अभी जिस भी नये संक्रमितों की पुष्टि हो रही है उसकी कोई न कोई ट्रेवेल हिस्ट्री है यानी वह किसी अन्य राज्य से झारखंड आयें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *