रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में कोरोना के आंकड़े में इजाफा लगातार जारी है। राज्य में सोमवार को 43 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इनमें खूंटी से 06, रांची से 06, चाईबासा से 01, चतरा से 05, लोहरदगा से 03, हजारीबाग से 01 और जमशेदपुर से 21 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ हीं राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1806 हो गया है। सोमवार को पूरे राज्य से 95 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अबतक सूबे में एक हजार संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब राज्य में 784 एक्टिव केस हैं, 1000 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 9 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है जिसमें एक मरीज की आज मौत हुई है और पहले आठ की मौत हो चुकी थीं।
वहीं रविवार को राज्य में 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे, जिसमें जमशेदपुर से 10, सिमडेगा से 14, चाईबासा से 01, रांची से 09, गुमला से 01, चतरा से 01, हजारीबाग से 01 मरीज मिले थे।