स्नातक पास स्थानीय छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर

झारखंड सरकार के कई विभागों ने अपने यहां की रिक्तियों के लिए अधियाचना, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है। आयोग के द्वारा अधियाचना प्राप्ति के बाद नियुक्ति प्रक्रिया के लिए विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया जारी कर दी गई है।

सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 सितम्बर से पहले नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन निकाल दिये जायेंगे। स्नातक उतीर्ण छात्रों के लिए लगभग 850 पदों के लिए विज्ञापन निकाले जायेंगे। वहीं तकनीकि रुप से स्नातक पास करने वाले लगभग 550 छात्रों की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन भी निकाले जाएंगे।

स्नातक उतीर्ण छात्रों के लिए जो अधियाचना आयोग को प्राप्त हुई है। उनमें विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित रिक्तियां हैं-

  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी           – 139 पद
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी           – 223 पद
  • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी            – 112 पद
  • सीआई                         – 170 पद
  • सहायक प्रसाखा पदाधिकारी         – 362 पद

वहीं तकनीकि डिग्री धारियों के लिए-

  • प्लानिंग असिसटेन्ट               – 05 पद
  • उद्धोग विस्तार पदाधिकारी          – 48 पद
  • प्रखंड कृषि पदाधिकारी             – 300 पद
  • वरिय अंकेक्षण                   – 136 पद

झारखँड सरकार द्वारा प्रथम बार स्थानीय युवक-युवतियों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्ति निकाली जा रही है। जिसका लाभ स्थानीय छात्र-छात्राओं को मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *