हेमन्त सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी- दिलीप सैकिया

• हेमन्त सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा: दिलीप सैकिया • प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में हुआ तय, भाजपा हेमन्त सरकार के खिलाफ पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर करेगी आन्दोलन

रांची- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड प्रभारी व सांसद दिलीप सैकिया ने हेमन्त सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में देश विरोधी ताकतें फन उठा लिया है। ऐसे देश विरोधी ताकतों को कुचलने के लिए आन्दोलण करेंगे। हेमन्त सरकार के चेहरे को जनता के बीच उजागर करेंगे। हेमन्त सरकार जनविरोधी ही नहीं बल्कि देशविरोधी ताकतों को मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के खिलाफ जनजागरण खड़ा करेंगे। तुष्टीकरण राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम खम से लड़ेगी। मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख को सशक्त बनाना है।

मधु कोड़ा सरकार से भी भ्रष्ट है हेमन्त सरकार: दीपक प्रकाश

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार की नेतृत्वविहीनता के कारण झारखंड जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। जानबूझकर भाषा के नाम पर, स्थानीयता के नाम पर लड़ाया जा रहा है। हेमन्त सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने मधु कोड़ा सरकार के भ्रष्टाचार को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर आन्दोलन होगा।

भाषा, स्थानीयता के मुद्दे पर जानबूझकर उलझा रही है हेमन्त सरकार: बाबूलाल मरांडी

वहीं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीयता पर हेमन्त सरकार को अपना स्टैंड किलियर करना चाहिए। हेमन्त सरकार सत्ता में है करना उन्हें है किंतु वे जानभुझ कर प्रदेश की जनता को उलझाकर रखी है। यह सरकार भाषा के नाम पर स्थानीयता के नाम पर गुमराह कर रही है। सदन के अंदर अध्यन करने की बात कहती है तो सदन के बाहर इनकी बोली बदल जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जब भी जनता ने अवसर दिया वे अपना स्टैंड किलियर किया। उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर भी हेमन्त सरकार प्रदेश की जनता को लड़ाने का कार्य किया है। सबसे अधिक व संपर्क भाषा हिन्दी को हटाकर उर्दू रखते हुए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है हेमन्त सरकार।

वैभव सम्पन्नता की ओर बढ़ रहा है भारत: नागेंद्र

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारत के बढ़ते ताकत व संपन्नता से विपक्ष व विदेशी एजेंट घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत वैभव संपन्नता की ओर बढ़ रहा है। इससे घबराकर अलगाववादी भारत को तोड़ने के लिए अलग अलग एजेंडा लेकर आ रहे हैं। ऐसे अलगाववादी एजेंडे को हेमन्त सरकार आगे बढ़ा रही है। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे एजेंडों से लड़ने के लिए संगठन को बल देते हुए बूथ को सबसे मजबूत बनाने पर काम करना है।

6 अप्रैल को भाजपा गौरवपूर्ण तरीके से मनाएगी स्थापना दिवस: धर्मपाल सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है। इस दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना है। पार्टी ज्यादा से ज्यादा झंडे लगाएगी व अन्य कार्यक्रम करेगी। पार्टी दिवस के मौके पर विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पार्टी की स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *