हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड विधानसभा में बरहेट विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर श्री स्टीफन मराण्डी ने शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने प्रोटेम स्पीकर का अभिवादन किया और पंचम विधानसभा के लिए सभी निर्वाचित सदस्यों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी और हाथ जोड़कर सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया।

झारखण्ड विधानसभा में पंचम विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलायी जा रही है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मराण्डी शपथ दिलवा रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बरहेट विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली और ततपश्चात मंत्रिमंडल के सदस्यों ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। इसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र के क्रम संख्या के अनुसार शपथ दिलायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *