झारखंड कांग्रेस में दो गुटों का विवाद खुलकर आया सामने

झारखंड कांग्रेस में शुरू हुआ दो गुटों का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। सूत्रों की माने तो दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया गया है। कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ अजय कुमार के खिलाफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ प्रदीप बालमुचू और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने बिगुल फूंक दिया है। बगावत कर रहा गुट की मांग है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हटाया जाए। वहीं दूसरी ओर डॉ़ अजय के द्वारा बागी गुट के सुरेंद्र सिंह और राकेश सिन्हा को पार्टी से निलंबित किया जाना आग में धी डालने का काम किया। बता दें कि निलंबित किये गए दोनों नेता सुबोधकांत सहाय के नजदीकी माने जाते हैं। 

डॉ़ बालमुचू ने कहा कि डॉ़ अजय साहब को राजनीति की समझ नहीं है, उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ना पार्टी के लिए दुभार्ग्य होगा। उन्होंने कहा कि चार माह के बाद विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए जल्द-से-जल्द आलाकमान डॉ अजय के स्थान पर किसी भी झारखंडी को अध्यक्ष बना दे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ अजय ने बताया कि पार्टी कायार्लय में जो भी हुआ, वह बाहरी लोगों की मदद से करवाया गया। इसे करवाने वाले वैसे लोग हैं जो परिवारवाद को बढावा देते हुए खुद के लिए और अपने बेटे-बेटी के लिए टिकट चाहते हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर आलाकमान से कार्रवाई की मांग करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *