गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है जोन्हा जलप्रपात

गौतमधारा के नाम से भी जाना जाने वाला जोन्हा जलप्रपात रांची-पुरुलिया मार्ग पर रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां पास में ही भगवान बुद्ध को समर्पित एक मंदिर है, इसी कारण इसे गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है।

रांची-पुरुलिया राजमार्ग पर स्थित जोन्हा जलप्रपात का नाम स्थानीय गांव के नाम पर रखा गया है। राढ़ू नदी पर स्थित यह जलप्रपात, का 150 फीट की ऊंचाई से गिरना काफी आकर्षक लगता है। आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती मन को मोह लेती है। वैसे तो लगभग हर दिन यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है, लोग भगवान बुद्ध के मंदिर के दर्शन के लिए भी यहां जाते हैं। आवागम के साधन सुलभ है, लोग बस, ट्रेकर, टैक्सी या निजी वाहनों से यहां पहुंचते है। यहां घूमने के लिए जाड़े का मौसम अनुकूल रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *