झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ली हार की जिम्मेदारी, केंद्रीय नेतृत्व को भेजा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड में कांग्रेस पार्टी की खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने हार ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

गौरतलब है कि झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा विजयी रही है, जबकि कांग्रेस को केवल सिंहभूम की सीट पर कामयाबी मिली। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी केवल राजमहल सीट से जीत हासिल हुई। जबकि गिरिडीह लोकसभा सीट से भाजपा के सहयोगी दल आजसू को जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *