झारखंड कोरोना @1961

रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन गुरुवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। शुक्रवार को शाम तक सिर्फ 41 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।झारखण्ड में आज 41 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमे सिमडेगा से 21, हजारीबाग से 8, रांची से 6, लोहरदगा से 3, पूर्वी सिंहभूम से 2, चतरा से 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1961 हो गया। अब झारखंड में एक्टिव केस 615, 1335 ठीक होकर घर जा चुके हैं एवं 11 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

वहीं गुरुवार को शाम तक सिर्फ 23 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें रांची से 02, रामगढ़ से 01, सिमडेगा से 09, गढ़वा से 04, गुमला से 02, लातेहार से 02, जमशेदपुर से 01, लोहरदगा से 01 और हजारीबाग से 01 संक्रमित मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *