रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन गुरुवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। गुरुवार को शाम तक सिर्फ 23 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में रांची से 02, रामगढ़ से 01, सिमडेगा से 09, गढ़वा से 04, गुमला से 02, लातेहार से 02, जमशेदपुर से 01, लोहरदगा से 01 और हजारीबाग से 01 शामिल हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1919 हो गयी है। बता दें कि अब तक 1121 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
गौरतलब है कि बुधवार को झारखण्ड में 56 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी, जिसमे पूर्वी सिंहभूम से 5, गुमला से 1, रामगढ़ से 2, हजारीबाग से 19, रांची (रिम्स) से 2, कोडरमा से 24, लोहरदगा से 3 संक्रमित मिले थे।