रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में कोरोना के आंकड़े में इजाफा लगातार जारी है। झारखण्ड में 56 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, जिसमे पूर्वी सिंहभूम से 5, गुमला से 1, रामगढ़ से 2, हजारीबाग से 19, रांची (रिम्स) से 2, कोडरमा से 24, लोहरदगा से 3, इसके साथ ही राज्य में कुल आंकड़े 1895 हुए। वहीं आज कोरोना से एक और संक्रमित की मौत हो गयी। सूबे में ये कोरोना से 10वीं मौत है। मृतक कोरोना पॉजिटिव 25 वर्षीय महिला रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती थी। संक्रमित महिला मालसिरिंग पिठोरिया की रहने वाली थी। अब झारखण्ड में 734 एक्टिव केस हैं, 1151 मरीज ठीक हो चुके और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।