झारखण्ड का 33.3 प्रतिशत क्षेत्र वन से आच्छादित – सुनील वर्णवाल

मुझे याद है वर्ष 2015, जब मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के साथ हम सभी ने कुसई कॉलोनी में गुलमोहर के पौधे लगाए थे। आज चार वर्ष बाद जब उन नन्हें पौधों को पेड़ बनता देख रहा हूं तो आत्मिक खुशी होती है। यह प्रत्यक्ष रूप से दिख रहा है। आप सभी को भी अवसर मिले तो एक पौधा जरूर लगाएं। यह पुण्य का कार्य है। शुद्ध वातावरण के लिए यह जरूरी है। तभी हम बेहतर जीवन आने वाली पीढ़ी को दे सकते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में कुसई कॉलोनी में आयोजित जल संरक्षण अभियान वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही।

डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयास का प्रतिफल है कि झारखण्ड का वन क्षेत्र बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गया। हमें इस प्रतिशत को और बढ़ाना है। यह कार्य जन सहयोग से संभव है। राज्य सरकार ने 1 जुलाई से 15 अगस्त जल शक्ति अभियान चला रही है। राज्य के 44 नदियों के तटीय क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भी श्रमदान कर , पौधरोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संचार किया है। हम सभी को इसके लिए काम आरंभ करना चाहिए। क्योंकि अच्छे उद्देश्य के लिए किया गया प्रयास सफल होता है।

इस अवसर पर झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री निरंजन कुमार, एम डी वित्त श्री राजेन्द्र अग्रवाल, HDFC बैंक के क्लस्टर हेड श्री कुमार अभिषेक, श्री ऐ के सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *