राज्य की 41 विधानसभा सीटों पर झामुमो लड़ेगा चुनाव

पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी दी कि राज्य की 41 विधानसभा सीटों पर झामुमो चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय नहीं है, बल्की पार्टी के विधायकों की भी यही राय है। 

आगे हेमंत ने कहा कि शुरु से ही झामुमो विधायक सरकार बनाने लायक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे। इस पर गठबंधन के अन्य घटक दलों से चर्चा होगी। पार्टी की प्राथमिकता महागठबंधन कर चुनाव लड़ना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो रांची के मोरहाबादी मैदान में एक बड़ी रैली करेगा, साथ ही अन्य विपक्षी दलों से भी रैली में आने की अपील की जाएगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में झामुमो संघर्ष यात्रा करने जा रही है। इस संघर्ष यात्रा के माध्यम से प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री के अहंकार से सूबे को हो रहे नुकसान से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *