रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। करोना की आँख मिचौनी जारी है, किसी दिन कम तो किसी दिन ज़्यादा। झारखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना संक्रमित पाए जाने ke बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होम कोरेंटिन में चले गए हैं।झारखण्ड में बुधवार को 78 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें रांची से 06, खूंटी से 01, चतरा से 01, देवघर से 01, धनबाद से 23, दुमका से 03, पूर्वी सिंहभूम से 06, गढ़वा से 01, गुमला से 01, कोडरमा से 17, पाकुड़ से 02, साहेबगंज से 10, सराईकेला से 03, सिमडेगा से 03 राज्य में कोरोना का कुल आंकड़ा 3134 पहुँच गया। आज 66 संक्रमित स्वस्थ हो गये। अब झारखंड में 942 सक्रिय केस हैं, 2170 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 22 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
वहीं आज मंगलवार को 141 संक्रमित मिले थे जिसमें रांची से 20, रामगढ़ से 28, हजारीबाग से 06, देवघर से 03, धनबाद से 25, पूर्वी सिंहभूम से 44, गढ़वा से 01, कोडरमा से 07, लातेहार से 01, लोहरदगा से 03, पलामू से 02 और सिमडेगा से 01 मरीज मिला थे।