विधायक जेपी पटेल को अब घुटन बर्दास्त नहीं

14 अक्टूबर के बाद भाजपा में होंगे शामिल – जेपी पटेल

रामगढ़- राज्य में विधानसभा चुनाव निकट है, राजनीतिक दलों में भी आने-जाने का सिलसिला जारी है। वर्तमान परिपेक्ष में भाजपा की स्थिति मजबूत देख कई दलों के विधायक भाजपा में शामिल होने को बेताब हैं। संभावना है कि 14 अक्टूबर के बाद किसी दिन भी झामुमो औऱ कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि झामुमो के मांडू विधायक जेपी पटेल ने 11 अक्टूबर को रामगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मांडू विधायक ने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र टेकलाल महतो का था। झामुमो का यह कहना कि मांडू विधानसभा क्षेत्र झामुमो का है। यह बिल्कुल गलत बात है। मैं झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो मांडू से आकर विधानसभा चुनाव लड़ कर देखें। मांडू विधायक जे पी पटेल ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने का फायदा यहां की 3 करोड़ से अधिक जनता को मिल रही है। राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में 5 वर्षों तक स्थिर सरकार चली है। स्थिर सरकार होने के कारण राज्य में तेजी से विकास हुआ है।

मैंने पूरे राज्य में लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जेपी पटेल

विधायक जेपी पटेल से सवाल पूछने पर कि आप अभी किसी दल में नहीं है। आगे किस दल में जाने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि मैंने भाजपा से बात कर झामुमो छोड़ने का निर्णय लिया। भाजपा के तत्कालीन प्रभारी मंगल पांडे जी से बात करके मैंने पूरे राज्य में लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में प्रचार प्रसार किया था। इसलिए जेपी पटेल भाजपा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर के बाद किसी दिन भी राज्य के कई दलों के विधायक भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में आस्था रखते हुए कई विधायक भाजपा में शामिल होंगे। विधायक जेपी पटेल ने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास किया है। यह बात अब राज्य की आम जनता भी मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *