अन्नदाताओं की जेबें नहीं रहेंगी खाली – रघुवर दास

चाईबासा 2014 के बाद किसानों की समृद्धि के लिए पहल की गई। किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर ही झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। 10 अगस्त 2019 को योजना के तहत 13 लाख 60 हजार किसानों को 482 करोड़ की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। आज योजना से छूटे हुए 11 लाख 51 हजार 137 किसानों के खाते में 452 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा रही है। प्रदान की जा रही उक्त राशि पहली किस्त का 50% है। दीपावली से पूर्व दूसरी किस्त का 25% राज्य के किसानों को प्राप्त होगा। नवंबर- दिसंबर तक किसान तीसरी किस्त भी आच्छादित होंगे। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत नए लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि के वितरण समारोह में कही।

खाता में रहेगा पैसा तो हाथ फैलाने की जरूरत नहीं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना का तीसरा किस्त जल्द किसानों को मिलेगा। किसानों के खाते में पैसा रहने से उन्हें कृषि कार्य हेतु किसी के समक्ष हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से कृषि से संबंधित संसाधन जुटा लेंगे। जो किसान इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं वे परेशान ना हों। अपना निबंधन प्रखंड कार्यालय में ग्राम सभा से अनुमति प्राप्त कर अवश्य कराएं। किसानों को उनका हक मिले यह हमारा लक्ष्य है।

पशुपालन भी अपनाएं किसान – मुख्यमंत्री

किसान कृषि कार्य के अलावा पशुपालन के क्षेत्र में भी आगे आएं। सरकार महिलाओं को 90% अनुदान पर दो गाय उपलब्ध करा रही है। किसान भाइयों को भी 50% अनुदान पर गाय उपलब्ध कराया जाएगा। किसान सरकार की इस योजना का लाभ लेते हुए पशुपालन को भी अपने आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनाएं।

गुदड़ी के 69 गांव में पहुंची बिजली – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हान स्थित गुदड़ी के 69 गांव बिजली और विकास से अछूते थे। सड़के नहीं थी। 2014 के बाद गुदड़ी के इन गांवों को बिजली से रोशन किया गया। सड़क बनी जो विकास के सूचक हैं। हम जमीन छीनने वाले नहीं बिजली विहीन गांव को बिजली से आच्छादित करने वाले, सड़क विहीन गांव में सड़क निर्माण करने वाले हैं।

मेडिकल पढ़ाई के लिए कहीं और जाने कि जरूरत नहीं- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना होगा। 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण की योजना है ताकि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रैक्टिकल करने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

छुटे हुए किसान जल्द कराएं अपना निबंधन पूजा सिंघल

सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री की परिकल्पना साकार हो रही है। आज हम फिर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत पूरे राज्य के 11 लाख किसानों के बीच 452 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। इस तरह आज के वितरण के बाद राज्य के 26 लाख किसानों के बीच लगभग 900 करोड़ का वितरण पूरा हो जाएगा। जल्द किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी प्रदान की जायेगी। छुटे हुए किसान अपना निबंधन करा योजना का लाभ लें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की सचिव पूजा सिंघल, कृषि निदेशक डॉ छवि रंजन, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष लाल मुनी पूर्ति, जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, पश्चिमी सिंहभूम के आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत महाथा, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, पूर्व गृह सचिव जे बी तुबिद, कृषि अधिकारी सहित हजारों की संख्या में कृषक लाभुक तथा आम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *